रन फार यूनिटी 2025 के आयोजन के साथ साथ साइबर जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया कैलिया पुलिस ने

Blog

ओमप्रकाश उदैनिया की रिपोर्ट

 

उर ई  ।    जालौन लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य मे मनाये जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस “के अवसर पर समाज मे एकता, अखंडता और सद्भावना का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से रन फार यूनिटी 2025 का आयोजन कैलिया पुलिस ने थानाध्यक्ष अवनीश पटेल के नेतृत्व मे किया जिसमे थाने से लेकर पीपरी तिराहे तक दौड का आयोजन किया गया साथ ही छात्र/ छात्राओ को साइबर क्राइम से बचने के उपाय भी थानाध्यक्ष और साइबर क्राइम की टीम ने बताये! इस दौरान थानाध्यक्ष कैलिया अवनीश पटेल, सीनियर सब इंस्पेक्टर जगमोहन सिंह, सब इंस्पेक्टर रूपेन्द्र पाल,, दिनेश कुमार, अरूण कुमार, अजीत कुमार, सचिन परमार, कमलेश कुमार, रणविजय सिंह, चालक मनोज कुमार के अलावा कुदैया ग्राम प्रधान सुरेन्द्र पाल सिंह गुर्जर, प्रधान सामी आनन्द पचौरी,सींगपुरा प्रधान आमोद उदैनियां, पिटू गुर्जर सामी,अधिवक्ता राहुल तिवारी, आनन्द शर्मा, विभिन्न विद्यालयो के छात्र / छात्राये शामिल रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *