अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
विज्ञान भारती बाँदा चित्रकूट विभाग, IQAC राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज एवं विज्ञान क्लब राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 25 फरवरी 2026 को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बाँदा के SAC सभागार में “An Insightful Discussion with a Senior NASA Scientist” विषय पर एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अशोक प्रजापति (स्पेस साइंटिस्ट, NASA) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवराज(अपर पुलिस अधीक्षक, बाँदा) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ आगंतुक अतिथियों के तिलक एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत से हुआ। तत्पश्चात सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर विधिवत पूजन-वंदन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। संस्थान की ओर से अतिथियों को स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया।
संस्थान के निदेशक प्रो० एस० पी० शुक्ल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का अभिनंदन किया तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक, शोध एवं तकनीकी उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे प्रेरणादायी अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया।
विशिष्ट अतिथि Mr. Shiv Raj (Addl. SP, Banda) ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण एवं लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता का महत्व समझाया तथा NASA से पधारे वैज्ञानिक के अनुभवों को गंभीरता से सुनकर जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
मुख्य अतिथि Dr. Ashok Prajapati ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने जीवन के संघर्षों, अनुभवों एवं NASA में कार्य करते समय प्राप्त महत्वपूर्ण क्षणों को साझा किया। उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण, निरंतरता (Consistency), परिश्रम और सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ वैज्ञानिक तथ्यों पर विस्तार से चर्चा की तथा उनके जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों के उत्तर देकर उनका मार्गदर्शन किया। उनके प्रेरक उद्बोधन से विद्यार्थियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के कुलसचिव डॉ० आशुतोष तिवारी ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्य अतिथि Dr. Ashok Prajapati एवं विशिष्ट अतिथि Mr. Shiv Raj के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका बहुमूल्य समय एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए अमूल्य धरोहर के समान है।
उन्होंने निदेशक प्रो० एस० पी० शुक्ल, समस्त विभागाध्यक्षों, शिक्षकगण, अतिथिगण एवं उपस्थित विद्यार्थियों का भी आभार प्रकट किया, जिनकी सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं गरिमामय बना। डॉ० तिवारी ने विशेष रूप से आयोजन समिति, तकनीकी टीम एवं व्यवस्थापन से जुड़े सभी सदस्यों के सहयोग की सराहना करते हुए इस अवसर को संस्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक क्षण बताया।
अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे प्रेरणादायी आयोजन भविष्य में भी विद्यार्थियों के ज्ञान, व्यक्तित्व विकास एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।
कार्यक्रम में श्री प्रवीण कुमार यादव (क्षेत्राधिकारी, अतर्रा) की उपस्थिति भी विशेष रही। इसके अतिरिक्त संस्थान के आईटी विभागाध्यक्ष डॉ. विभाष यादव, एएसएच विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र बादल, ईई विभागाध्यक्ष श्री सर्वेश सिंह, डॉ. सिद्धार्थ अर्जरिया, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. मो. तौसीफ खान, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. अमित त्रिपाठी, डॉ. अभिजीत सिंह, श्री दीप सिंह ठाकुर, सोनाली पाण्डेय, नेहा संघवार, डॉ. ज्ञान सिंह, श्री इंद्र कुमार, मोनिका अग्रवाल, दीपेश कुमार, राहुल, श्यामनंदन राय, संगम, बबलू, जीतेन्द्र, देवेंद्र, अवध नरेश, मिथलेश, गुरु प्रसाद, जितेश सहित संस्थान के अन्य शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन संस्थान के तृतीय वर्ष के विद्यार्थी प्रदीप चौधरी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय संस्थान के शारीरिक प्रशिक्षक हर्ष खरे की देखरेख में संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणास्पद एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि के अनुभवों से प्रेरणा लेते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सतत प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।w
