नाहरगढ/मंदसौर(तुलसीराम राठौर)--जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मन्दसौर में (186.27 लाख )एक ऑडिटोरियम के शिलान्यास के अवसर पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं सभी जनप्रतिनिधिगण ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय चिताखेड़ी के शिक्षक राकेश गुप्ता को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। राकेश गुप्ता को यह सम्मान शाला में टीएलएम निर्माण और बच्चों का शैक्षिक स्तर सुधारने में महत्पूर्ण योगदान के लिए दिया गया है। उन्होंने शाला में कई तरह के शैक्षिक टूल्स बनाए, जिससे बच्चों का आकर्षण केंद्र बना और उनका शैक्षिक स्तर भी सुधरा।
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने राकेश गुप्ता सहित अनेक शिक्षक को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि राकेश गुप्ता जैसे शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। राकेश गुप्ता ने इस सम्मान के लिए उपमुख्यमंत्री व सभी जनप्रतिनिधिगण का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही समस्त मार्गदर्शन दाताओं एवं प्रत्यक्ष /अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग दाताओं का ह्रदयतल से आभार व्यक्त किया.
