5 वीं के केंद्रीकृत परीक्षा औचक निरीक्षण

Blog

 

श्रेयांश दूरवार् की रिपोर्ट

धमतरी i राज्य शासन के आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी  अभय जायसवाल तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर चौधरी के निर्देशानुसार संपूर्ण जिले में प्राथमिक शाला में कक्षा पांचवीऔर माध्यमिक शालाओं मे कक्षा आठवीं के केंद्रीयकृत परीक्षाएं विद्यार्थियों के लिए जा रहे हैं तथा परीक्षाओं में संस्था प्रधान और उड़न दस्ता द्वारा चल रहे परीक्षाओं का आकस्मिक निरीक्षण भी किया जा रहा है
इसी दौरान शासकीय माध्यमिक शाला जालमपुर में मर्ज महात्मा गांधी प्राथमिक शाला जालमपुर क्र. 6 का कक्षा पांचवी के केंद्रीयकृत परीक्षा में चल रहे अंतिम पर्चा, पर्यावरण विषय का आकस्मिक निरीक्षण करने पुनर्नियक्त प्रधान पाठक दीपक शर्मा एवम प्रभारी श्रीमती खिलेश्वरी कामडें पहुंचे।
इस अवसर पर कक्ष पर्यवेक्षक  चुरेंद्र , केंद्रअध्यक्ष श्रीमती के. नंदेश्वर , प्राथमिक शाला के स्टाफ उपस्थित रहे। पांचवीं बोर्ड की चलरहे परीक्षा में गर्मी के देखते हुए जल व्यवस्था और रोशनी की व्यवस्था स्वच्छता का विशेष रूप से अवलोकन किया। परीक्षा के दरम्यान उपयोग होने वाले विद्यार्थीयों के अनुपस्थिति पंजी, व अन्य पंजीयो को अपडेटेड रखने , प्रभारी को निर्देशित किया गया। कक्षा पहली से चौथी तक के चल रहे अध्यापन मध्यान भोजन का भी अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *