रायगढ़ (गहरी न्याय पंचायत) स्थित पानी की टंकी से जल आपूर्ति बाधित, ग्रामीणों में आक्रोश

Blog

 

  निज संवाददाता

रायबरेली i   लालगंज क्षेत्र के अंतर्गत गहरी न्याय पंचायत के रायगढ़ गांव में स्थापित पानी की टंकी से लंबे समय से सुचारू रूप से जल आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे आसपास के कई गांवों के ग्रामीण गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, इस टंकी के माध्यम से गहरी, रायगढ़, अजीतखेड़ा, सराय, नंदाखेड़ा, नरसिंहपुर, दोस्तपुर एवं शाहपुर जैसे गांवों में पानी की आपूर्ति होनी है, लेकिन वर्तमान में पानी नियमित रूप से नहीं आ रहा है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ रहा है और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

यह परियोजना हर घर जल (जल जीवन मिशन) के अंतर्गत बनाई गई थी, जिसका उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, लेकिन जमीनी स्तर पर यह योजना अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर पा रही है।

इस संबंध में कमल सिंह चौहान ने कहा कि “ग्रामीणों को पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए इस तरह परेशान होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। यदि जल्द समाधान नहीं किया गया, तो हम सभी ग्रामीण मजबूर होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।”

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति को नियमित किया जाए तथा संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उचित कार्रवाई की जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *