बांदा में राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू* *मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में दिव्यांग प्रतिभाओं का होगा सम्मान

Blog

 

  अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

*बांदा: * मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में बांदा जिले के प्रतिभाशाली दिव्यांगों और उनकी सेवा में जुटी संस्थाओं के लिए अपनी प्रतिभा को राज्य स्तर पर पहचान दिलाने का सुनहरा अवसर आया है। विश्व दिव्यांग दिवस (3 दिसंबर 2026) के उपलक्ष्य में दिए जाने वाले राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जहां 15 जुलाई तक आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसके बाद जिला स्तरीय समिति द्वारा 31 जुलाई को चयन किया जाएगा और फिर 3 दिसंबर को भव्य समारोह का आयोजन कर पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

*आवेदन प्रक्रिया को बनाया गया है बेहद पारदर्शी*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को धरातल पर उतारते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के सभी पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर इस गौरवशाली अभियान का हिस्सा बनें। वहीं इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट uphwd.gov.in से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से यह भी अपील की है कि निर्धारित समय सीमा का ध्यान रखें वहीं शासन द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी बनाया गया है।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राज बहादुर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप, दिव्यांगजनों के मनोबल को बढ़ाने के लिए कुल 12 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें न केवल दक्ष दिव्यांग कर्मचारी और स्वरोजगार करने वाले दिव्यांग शामिल हैं, बल्कि उन नियोक्ताओं और संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा जो दिव्यांगों के उत्थान में दिन-रात जुटे हैं। खेल और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग सितारे भी राज्य स्तर पर अपनी चमक बिखेर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *