शिव शर्मा की रिपोर्ट
मोहला । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत समाधान शिविर के माध्यम से शासन द्वारा देश के गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। विचारपुर समाधान शिविर के माध्यम से अम्बागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम मुड़पार की रहने वाली श्रीमती सीमापूरी गोस्वामी कों शिविर के माध्यम से आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया।
जिसके लिए उन्होंने नें मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद करते हुए श्रीमती गोस्वामी कहतीं हैं इस योजना से अब स्वास्थ्य खराब होने पर ईलाज की चिंता नहीं रही है।
बता दें कि कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर जिले के विभिन्न विकासखण्डों में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इन शिविरों में जहां जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। वहीं योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही भी अपनी कहानी बता रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र बीपीएल परिवारों को 5 लाख रुपए तक एपीएल परिवारों को 50 हजार रूपये का स्वास्थ्य बीमा केंद्र सरकार मुहैया कराती है। परिवार को आयुष्मान कार्ड जारी किया जाता है. इस कार्ड को दिखाकर सूचीबद्ध अस्पतालों में फ्री इलाज कराया जा सकता है।
*
