नदीगांव ब्लॉक में किसान यूनियन की बैठक विभिन्न समस्याओं को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Blog

 

कृष्ण कुमार कुशवाहा नदीगांव की रिपोर्ट

नदीगांव -भारतीय किसान यूनियन की बैठक विकासखंड कार्यालय नदीगांव में आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। किसान यूनियन पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से ग्राम डांग खजुरी निवासी रामकुमारी पत्नी भोगीराम का कच्चा मकान पहली ही बारिश में पूरी तरह ढह जाने का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि पीडिता वर्तमान में तिरपाल के सहारे रहने को मजबूर है। यूनियन ने प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा ग्राम बरहा में रामशंकर प्रजापति के ‘बाडे से भगवानदास के बाडे तक इंटरलॉकिंग सडक निर्माण कराने विकासखंड स्थित बीज गोदाम पर
किसानों के पंजीकरण को नियमित रूप से अपडेट कराने तथा पात्र किसानों को पारदर्शी तरीके से बीज वितरण सुनिश्चित करने की मांग की गई। वहीं ग्राम डांग खजुरी में मुख्य सडक से लगभग 300 मीटर तक इंटरलॉकिंग सडक बनवाने की भी मांग उठाई गई।

*किसान यूनियन ने कुरचोली में भारतीय किसान यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन किया*
नदीगांव – विकासखंड के ग्राम कुरचोली में भारतीय किसान यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें विशुन कुशवाहा को अध्यक्ष मुलायम सिंह को उपाध्यक्ष दुर्गाचरण कुशवाहा को कोषाध्यक्ष किशनलाल कुशवाहा को मंत्री नरेश कुशवाहा को महामंत्री उमेश कुशवाहा को ट्रैक्टर प्रमुख सनमान कुशवाहा को समिति प्रमुख जगराम को तहसील प्रमुख कैलाश और छोटेलाल को सदस्य मनोनीत किया गया। इस अवसर पर किसान यूनियन अनिरुद्ध कुमार सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *