म्यूजिक मास्टर्स इंस्टिट्यूट अतर्रा में आयोजित हुआ भव्य संगीत समारोह

Blog

सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

 

अतर्रा बांदा । म्यूजिक मास्टर्स इंस्टिट्यूट अतर्रा में मंगलवार को आयोजित संगीत समारोह में सुरों की रमणीय गूंज के बीच कार्यक्रम गरिमा पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बांदा प्रेस ट्रस्ट के अध्यक्ष रमाकांत तिवारी मुख्य अतिथि, महासचिव अंशू गुप्ता विशिष्ट अतिथि तथा सूर्य कुमार शुक्ला व भूपेन्द्र सिंह सम्मानित अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने प्रस्तुत किए गए संगीत कार्यक्रम का आनंद लिया तथा कलाकारों की प्रतिभा की खुलकर सराहना की। सभागार में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर नौशाद भाई संगीत शिक्षक और प्रकाश गौतम ऋषि पैलेस द्वारा पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के इस चरण ने कार्यक्रम में एक खास ऊर्जा और आत्मीयता का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *