मॉडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चला अभियान

          अभिवादन एक्सप्रेस

उरई ।
‘‘सड़क सुरक्षा पखबाड़ा’’ के अन्तर्गत छठे दिवस पर परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा एवं ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के उद्देश्य से वाहनों में अनधिकृत रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान निर्धारित मानकों के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग कर वाहन का संचालन करने के अभियोग में 01 वाहन एवं प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले 10 वाहनों तथा काली फिल्म लगाकर वाहन का संचालन करने वाले 01 वाहन के विरुद्ध नियमानुसार प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए चालान/निरुद्ध की कार्रवाई की गई।
परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों को सचेत किया गया कि वाहनों में निर्धारित मानकों के विपरीत किसी भी प्रकार का मॉडिफिकेशन न कराएं तथा प्रेशर हॉर्न एवं अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले उपकरणों का प्रयोग न करें।
विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, अनावश्यक हॉर्न न बजाए तथा ध्वनि प्रदूषण रोकने में सहयोग प्रदान करें। सड़क सुरक्षा एवं आमजन की सुविधा के दृष्टिगत इस प्रकार का प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *