म०प्र० के नयापुरवा में श्रमिकों के साथ हुयी घटना का कमिश्नर एवं पुलिस महानिरीक्षक ने लिया संज्ञान–*

Blog

 

रिपोर्ट- सन्तोष कुमार सोनी

करतल–विगत दिनों म०प्र० के पन्ना जनपद की बीरा चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बीहरपुरवा के मजरा नयापुरवा में कूप निर्माण कार्य में श्रमिकों के साथ हुयी हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही आज कमिश्नर सागर संभाग श्रीअनिल सुचारी तथा पुलिस महानिरीक्षकश्री मिथलेश कुमार शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर श्रमिकों के साथ हुयी आकस्मिक दुर्घटना को अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये गहरा दुःख जताया तथा शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी इसके साथ साथ अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को शासकीय योजनाओं की मांगों को पूरी करने हेतु निर्देशित किया! विदित हो की इसके पूर्व म०प्र० के यशस्वी मुख्यमंत्री मान० मोहन यादव ने इस दु:खद घटना पर गहरा शोक ब्यक्त करते हुये मृतकों के निकटतम वारिश को 4-4 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा कर स्वीकृति प्रदान की थी! इसके अलावा घटना वाले दिन जिला कलेक्टर पन्ना एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से भेंट कर उन्हें ढाढस बंधाया और राहत बचाव कार्य का जायजा लिया था जिसमें एसडीआरएफ टीम द्वारा घटना स्थल से पांचो शव निकाल लिये गये जिनके सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही कर शव विच्छेदन हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अजयगढ़ भेजा गया!

इस मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ जिला कलेक्टर पन्ना ऊषा परमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान, जिला पंचायत पन्ना सीईओ उमराव सिंह, उपजिलाधिकारी अजयगढ़ संजय कुमार नागवंशी, तहसीलदार सुरेन्द्र अहिरवार एवं जनपद पंचायत अजयगढ़ सीईओ सतीश नागवंशी के साथ साथ कई अधिकारी गण, परिजन,ग्रामवासी एवं सैकड़ों लोग मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *