सेवा संकल्प अभियान से सम्बन्धित गतिविधियों के आयोजन का कार्यक्रम तैयार

 बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

उरई ।
अपर जिलाधिकारी(वि०रा०)/प्रभारी अधिकारी(स्था० नि०) राजीव राज ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विशेष कैम्प के आयोजन के सम्बन्ध में बताया कि शासन के नगर विकास अनुभाग-5 के पत्र दिनांक 12 सितम्बर, 2026 द्वारा दिनांक 7-9-2026 से 17-10-2026 तक सेवा संकल्प अभियान से सम्बन्धित गतिविधियों को समस्त संबंधित विभागों से अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुये संचालित किये जाने हेतु निर्गत निर्देश के क्रम में निर्धारित कार्यक्रमों का तिथिवार आयोजन किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।उक्त शासनादेश में “सेवा सेतु अभियान” के तहत विशेष कैम्प लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण तथा शासन की विभिन्न जन-कल्याण की योजनाओं का लाभ यथा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं वृद्धावस्था पेंशन / विधवा एवं विकलांग पेंशन आदि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।तत्क्रम में जनपद की नगरीय निकायों में 02 दिवसीय विशेष कैम्प आयोजन हेतु निम्नानुसार तिथियां निर्धारित की जाता है। नगर पालिका परिषद उरई में दिनांक 06.10.2026 से 07.10.2026 तक,नगर पालिका परिषद जालौन में 06.10.2026 से 07.10.2026 तक,नगर पालिका परिषद कोंच में 06.10.2026 से 07.10.2026 तक,नगर पालिका परिषद कालपी में 08.10.2026 से 09.10.2026 तक,नगर पंचायत, कदौरा में 06.07.2026 से 07.10.2026 तक,नगर पंचायत, कोटरा में 06.07.2026 से 07.10.2026 तक,नगर पंचायत एट में 08.10.2026 से 09.10.2026 तक,नगर पंचायत रामपुरा में 07.10.2026 से 08.10.2026 तक,नगर पंचायत माधौगढ़ में 08.10.2026 से 09.10.2026 तक,नगर पंचायत ऊमरी में 08.10.2026 से 09.10.2026 तक,नगर पंचायत नदीगांव में 08.10.2026 से 09.10.2026 तक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *