हज यात्रा की तीसरी व अंतिम किस्त 31 मार्च तक जमा होंगी-हाजी आरिफ़ खांन*

Blog

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा i    हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, भारत सरकार ने सर्कुलर 35 में हज 2026 की यात्रा के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं, *मुख्य हज ट्रेनर हाजी आरिफ़ खांन (बाँदा/हमीरपुर/चित्रकूट/ललितपुर/एटा) हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, भारत सरकार* ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा तीसरी एवं अंतिम किश्त के रूप में जमा की जाने वाली धनराशि की घोषणा कर दी है । इस धनराशि में केटरिंग की धनराशि सम्मिलित नहीं है, हज 2026 में जाने वाले प्रत्येक हज यात्री को उड़ान स्थल के बुकिंग उपरान्त प्रपत्रों के वितरण के समय एक स्मार्टवाच भी उपलब्ध करायी जाएगी। इस स्मार्टवाच में यात्री की कलई पहनना आवश्यक होगा। यह स्मार्टवाच जीपीएस कनेक्ट होगी जिससे यात्री को समस्या होने पर बटन दबाते ही सिग्नल पहुँच जाएगा, सभी हज यात्रियों को उड़ान तिथि आवंटित हो चुकी है। यात्रियों को उड़ान तिथि से दो दिन पूर्व निर्धारित उड़ान स्थल पर पहुँचकर अपनी फ्लाइट की बुकिंग कन्फर्म कराना आवश्यक होगा। हज 2026 हेतु चयनित हज यात्रियों से पासपोर्ट पहले से जमा नहीं कराये गए दो दिन पहले रिपोर्टिंग के समय प्रत्येक हज यात्री को अपना पासपोर्ट लाना आवश्यक होगा। पासपोर्ट डैमेज श्रेणी में न हो, अन्यथा यात्रा बाधित हो जायेगी। प्रत्येक हज यात्री को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर हज सुविधा एप व नुसूक एप डाउनलोड करना अनिवार्य है। बिना नुसूक एप के मदीने में रियाजुल जन्नाह हेतु पंजीकरण संभव नहीं होगा, जिन हाजियों ने ₹2,77,300/- (पहली किस्त ₹1,52,300 + दूसरी किस्त ₹1,25,000) जमा कर दी है, उन्हें अब बाकी राशि जमा करना अनिवार्य है। जिन हज यात्रियों ने कुर्बानी का विकल्प में हाँ किया हुआ है वो 720 सऊदी रियाल के हिसाब से ₹17,280/- (720X24 SR) साथ में जमा करेंगे, अंतिम तारीख: 31 मार्च 2026 है I

शहर अनुसार कुल खर्च और बाकी राशि:

अहमदाबाद
कुल खर्च: ₹3,33,200
बाकी: ₹55,900
दिल्ली
कुल खर्च: ₹3,46,600
बाकी: ₹69,300
लखनऊ
कुल खर्च: ₹3,52,550
बाकी: ₹75,250
मुंबई
कुल खर्च: ₹3,40,250
बाकी: ₹62,950
महत्वपूर्ण बातें:
हज खर्च में इंश्योरेंस (LIC + SBI General) शामिल है
Haj Suvidha Smartwatch + SIM भी शामिल है
कुर्बानी का विकल्प चुनने वाले 720 सऊदी रियाल के हिसाब से ₹17,280/- (720X24 SR) साथ में जमा करेंगे,
समय पर भुगतान न करने पर परेशानी हो सकती है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *