उज्ज्वला कनेक्शन पर 45 दिन बाद ही होगी गैस बुकिंग: जिला आपूर्ति अधिकारी

Blog

 

 

 

   मंदसौर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–दिनांक 24 मार्च 2026 को जिला आपूर्ति अधिकारी श्री चंद्रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ता अपनी पिछली रिफिल डिलीवरी के 45 दिन बाद ही अगली गैस बुकिंग कर सकते हैं। वहीं सामान्य उपभोक्ताओं के लिए यह अवधि 25 दिन निर्धारित की गई है। यह नियम सभी गैस एजेंसियों पर समान रूप से लागू रहेगा, चाहे उनकी श्रेणी कोई भी हो।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की चिंता या घबराहट की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के अनुसार ही गैस बुकिंग करें और अनावश्यक जल्दबाजी से बचें, ताकि सभी को समय पर गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *