शिव शर्मा के साथ रामेश्वर यादव की रिपोर्ट
राजनांदगांव/छुरिया: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बीते दो वर्ष गरीब कल्याण, सुशासन और जनविश्वास को समर्पित रहे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और राज्य सरकार की पारदर्शिता ने मिलकर प्रदेश को नई दिशा व नई गति प्रदान की है। जनकल्याण के इस दौर ने गांव से शहर तक हर वर्ग के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन लाए हैं।इसी अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि“आज छत्तीसगढ़ वास्तव में सेवा और सशक्तिकरण की ओर बढ़ते परिवर्तन का प्रतीक बन चुका है। मोदी जी की गारंटी और विष्णु देव साय जी के सुशासन के कारण जन-जन के सपनों को पंख मिले हैं। सरकार की हर योजना का उद्देश्य सीधे आमजन के जीवन में सुख, सुरक्षा और समृद्धि लाना है।”उन्होंने कहा कि हाल ही में लागू और पुनः प्रारंभ की गई योजनाओं ने गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिक वर्ग को नई आशा दी है। महतारी वंदन योजना
महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण को समर्पित यह योजना प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा का नया अध्याय लिख रही है।भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना भूमिहीन श्रमिकों को वित्तीय मजबूती प्रदान कर उन्हें सुरक्षित जीवन का आधार दिया गया है।कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रुपये प्रति क्विंटल राज्य सरकार द्वारा किसानों को बड़ा लाभ देते हुए 21 क्विंटल तक धान की खरीदी की जा रही है। किसानों के मेहनत का सम्मान करते हुए उन्हें उचित दाम और स्थिर आय का भरोसा दिया गया है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए पुनः शुरू चरण पादुका योजना
जंगली इलाकों के सबसे मेहनतकश वर्ग—तेंदूपत्ता संग्राहकों—को संरक्षण, सम्मान और सुविधा देने हेतु यह बहुप्रतीक्षित योजना पुनः प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए आस्था और संस्कृति से जुड़ाव का अवसर उपलब्ध कराने हेतु पुनः प्रारंभ, जिससे हजारों लोगों को धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहरों का दर्शन प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना की तेज स्वीकृति गरीब, जरूरतमंद और बेघर परिवारों को पक्के मकान दिलाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि। हजारों नए आवास स्वीकृत, जिससे हर परिवार को गरिमा और सुरक्षा का लाभ मिल रहा है।श्रीमती वैष्णव ने कहा “ऐसे अनेको योजनाएँ से हर गरीब, हर किसान, हर महिला और हर आम नागरिक के जीवन में खुशहाली लाने का संकल्प हैं। छत्तीसगढ़ आज जिस गति से आगे बढ़ रहा है, वह आने वाले वर्षों में प्रदेश को एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित करेगा।”छत्तीसगढ़ आज सेवा, परिवर्तन और विकास के उज्ज्वल पथ पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
