सनत कुमार बुधौलिया
लखनऊ – चेतना संस्थान, अलीगंज, लखनऊ द्वारा बाल दिवस के अवसर पर संस्थान के बौद्धिक एवं श्रवण दिव्यांग छात्रों द्वारा एक बाल मेले का आयोजन बाल दिवस 14 नवम्बर 2025 को पूर्वाह्न 11.00 बजे से 1.00 बजे तक किया गया। जिसमें संस्थान के बच्चों द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए गये। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गयी। इन बच्चो के कार्यक्रम की सभी ओर सराहना की गयी।
