जालमपुर प्राथमिक शाला में एफ एल एन कार्यक्रम आकर्षक प्रदर्शनी

Blog

सनत कुमार बुधौलिया की रिपोर्ट

‌ राज्य शासन के आदेश अनुसार संचालक समग्र शिक्षा और जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश अनुसार, आज पूरा प्रदेश की प्राथमिक शालाओं में एफ एल एन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी तारतम्य में शासकीय माध्यमिक शाला जालमपुर में मर्ज प्राथमिक शाला जालमपुर महात्मा गांधी क्रमांक 6 शाला में बाल दिवस 14 नवंबर के अवसर पर कक्षा पहली से पांचवी तक के विद्यार्थियों द्वारा स्वयं और अलग-अलग शिक्षकों के मार्गदर्शन में एफ एल एन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अवलोकन और निरीक्षण , निर्णायक के रूप में शासकीय माध्यमिक शाला जालमपुरके पुननियुक्त प्रधान पाठक दीपक शर्मा, वरिष्ठतम शिक्षिका श्रीमती खिलेश्वरी कॉमडे, महात्मा गांधी क्रमांक से प्राथमिक शाला जालमपुर पहुंचे।एफ एल एन कार्यक्रम अवलोकन और निरीक्षण के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने भी प्राथमिक शाला जालमपुर के छोटे विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पहले से पांचवी के प्रत्येक विषय में सीखने की क्षमता को सरल करने के लिए तैयार मॉडल चार्ट का आकस्मिक अवलोकन / निरीक्षण कर विद्यार्थियों से उनकी गणित की दक्षता और क्षमता का आकलन किया। तथा सभी मार्गदर्शक शिक्षकों के द्वारा विद्यार्थियों द्वारा, एफ एल एन कार्यक्रम प्रदर्शनी मेंअच्छे चार्ट पोस्टर मॉडल बनाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा अपनी क्षमता में श्रेष्ठ करने , तथा शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की,बी ई ओ के साथ, संकुल केंद्र कीव्याख्याता मनोज साहू, श्री कोसरे जी,प्रदीप शर्मा भी साथ में रहे।
एफ एल एन कार्यक्रम की तैयारी में, प्राथमिक शाला की वरिष्ठ शिक्षिका पुनीता ध्रुव, रूपल चंदेल, लोक सिंह धुर्व भारती कंवर , मुकेश्वरी चंद्रवंशी , चरेंद्र सर, योगदान सराहनी रहा। इस अवसर पर अपने पाल्र्य द्वारा बनाए गए मॉडल चार्ट पोस्टर प्रदर्शनी का पालकों ने अवलोकन किया। इस अवसर पर माध्यमिक शाला जालमपुर के प्रधान पाठक दीपक शर्मा और शिक्षकों द्वारा श्रीमती के कामडे, सुश्री शैलेंद्री तुरे, तन्मय गोस्वामी द्वारा माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों को बाल दिवस के अवसर पर न्योता भोज में समोसा बडा और चॉकलेट दिये गये ।
शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद हेमंत बंजारे एवं उपाध्यक्ष संजय देवांगन वार्ड पार्षद जालमपुर ने एफ एल एन निर्माण के मार्गदर्शक सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *