रंजिश के चलते हमलावरों ने वृद्ध पर किया हमला

 

            महेंद्र  राठौर की रिपोर्ट

कोंच।     कोंच क्षेत्र में धनुताल मैदान के पास गत बुधवार की रात 9:30 बजे एक 75 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, बताया जाता है कि वृद्ध अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में तीन से चार युवक  दो पहिया  वाहन से पहुंचे और अचानक बुजुर्ग पर हमला कर दिया,जिससे वह  लहूलुहान हो गया उसे परिजनों ने तुरंत सरकारी अस्पताल  पहुचाया, डॉक्टरों ने उचित इलाज कर घर जाने दिया,।

परिजनों का कहना है कि यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है, पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि मारपीट करने वाले युवक उनकी जेब से करीब ₹2100 निकाल ले गए और धमकी भी दी है।  वृद्घ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की परंतु  पुलिस की ओर से जो धाराएँ लगाना चाहिए थी वो न लगाकर मामूली धाराओ में केश दर्ज किया जिससे  हमलवरो के होंसले और बुलंद हो गए है पीड़ित का कहना है कि हम लोग और भयभीत रहने लगे हैं  तथा डर है कि कभी भी मौका पाकर फिर हमला हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *