अपना गार्डन तालाब घाट पर धूमधाम से छठ पर्व मनाने की चल रही है तैयारी

Blog

 

 इंदल प्रसाद खटीक की रिपोर्ट

रायपुर      अमलीडीह रायपुर में स्थित अपना गार्डन एवं तालाब के घाट पर धूमधाम से छठपर्व मनाने की तैयारी प्रारंभ हो गई है। प्रशासन भी तैयारी में जुट गया हैं।

वार्ड क्रमांक 52 के पार्षद श्री विनय पंकज निर्मलकर अपना गार्डन तालाब के घाट पर पहुंचकर समिति एवं क्षेत्र के नागरिक के साथ मिलकर निरीक्षण किए। गार्डन एवं तालाब की साफ सफाई व आवश्यक सुधार के लिए संबंधित को निर्देश दिए।
पूर्व पार्षद प्रतिनिधि नानू ठाकुर, वरिष्ठ नागरिक समिति के संरक्षक एन आर नायडू, अध्यक्ष विनय चौरे, छठ समिति के अध्यक्ष लेखमणि सिंह, योगा परिवार से विजय शेवलकर, उदयपाल सिंह जादौन, गुरदीप सिंह टुटेजा, अपना गार्डन समिति अध्यक्ष भारत साहू, चमरू साहू एवं क्षेत्र के नागरिक सम्मिलित हुए तथा आगामी योजना पर सारगर्भित चर्चा हुई।
पार्षद ने गार्डन भ्रमण के दौरान बताया कि छठ त्यौहार के पूर्व गार्डन की साफ सफाई एवं आवश्यक सुधार हेतु कार्य किया जा रहा है एवं तालाब के जल का पुनरुद्धार कर साफ किया जाएगा। हमारे अमलीडीह क्षेत्र के लिए बड़े ही गर्व की बात है।
एन आर नायडू ने सभी आगंतुक को चाय बिस्कुट की पार्टी दी।
अंत में छठ मैया की जय हो, जयकारे के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *