शिव शर्मा छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ
छुईखदान । शारदीय नवरात्रि पर एक कम तिथि से विराजित देवी प्रतिमाएं, विजयदशमी पर विसर्जित कर दी जाती है किंतु कुछ देवी प्रतिमाएं विजयदशमी के पश्चात भी कुछ सामाजिक या सांस्कृतिक कार्यक्रमों की उपलब्धता नहीं होने के कारण विसर्जित नहीं हो पाती ,कार्यक्रम की उपलब्धता एवं कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात विसर्जित होती है |ऐसा हो स्थानीय बैल बाजार में विराजित मां दुर्गा की भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा बस्तर संस्कृति के आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के आवाहन से, किए जाने वाले माता की सेवा करने के लिए किए गए अनेक प्रस्तुतियों में से सर्वाधिक प्रचलित आंगा देव का स्मरण करते हुए महिलाएं एवं पुरुषों की टोली ,खुले बदन अपने आप को कोड़े मारते हुए चलता है कहा जाता है कि उस पर देवी की सवारी आती है ,बाना से जीब को छेद कर देते हैं पुजारी बैगा माता की सेवा में जस गायन करते हुए जुलूस के आगे आगे चल रही भक्तों की भीड़ सीधा के लिए रास्ता छोड़ते हुए चली जाती है
अंगा देव की पालकी को कंधा देते भक्तों में देवी की सवारी आती है, आंगा देव के भक्त कानों में कुंडल बाह में बड़ा कलाई में कड़ा और जब्बर पहने हुए होते हैं उनके साथ चल रहे भक्त घंटी, मोहरी , तुरही शंख आदि बजाते हुए चलता है |पुजारी लोग आँगा देव को कंधे पर रखकर आड़ा तिरछा दौड़ते हुए चलते हैं, जिससे नागरिकों को भय की भावना उत्पन्न होती है और दौड़ते हुए आगा देव के सामने से किनारा हटकर रास्ता देते हैं| इस आयोजन में स्थानिय युवकों एवम बस्तरिया बच्चे बाना को मुंह में छेद कर रखे गए देखे गए बस्तरिया महिलाएं पुरुष बच्चे काफी संख्या में इस पर्व पर सम्मिलित हुए l
*धार्मिक आयोजन करवाने के लिए अलग पहचान है बिंदास उत्सव समिति का*
नगर में सातवीं बार इस तरह के आयोजन हुआ आयोजनकर्ता अर्जुन महोबिया के तत्वाधान में मां दुर्गा विसर्जन के कार्यक्रम में पूरा छुईखदान नगर उमड पड़ा लोगों ने कौतूहल वस इस आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जुलूस पूरे नगर का भ्रमण किया पश्चात मां दुर्गा के विसर्जन पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ|
*पुलिस की रही चाक-चौबंद व्यवस्था*
दुर्गा विसर्जन तथा कार्यक्रम को देखते हुए शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु पुलिस द्वारा चौक चौ बंद व्यवस्था लगाई गई है। पुलिस निरीक्षक छुईखदान द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक ना हो एवं शांति पूर्वक कार्यक्रम संपन्न कराने के निर्देश पर में छुईखदान पुलिस द्वारा दुर्गा विसर्जन स्थल एवं जुलूस में चाक-चौबंद व्यवस्था बनाया गया है। पुलिस निरीक्षक द्वारा इसी क्रम में कल रात्रि में मीटिंग लेक़र निर्देश भी दिए गए हैl
