शिव शर्मा की रिपोर्ट
सूरजपुर/ प्रेमनगर:। पूरे देश में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में प्रेमनगर विकास खंड के पीएमश्री सेजस प्रेमनगर, एकलव्य आवासीय विद्यालय प्रेमनगर और शासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटेया में बाल दिवस अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। पीएमश्री सेजस और एकलव्य प्रेमनगर में कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई साथ ही रंगारंग नृत्य और मनोरंजक खेल का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रेमनगर बीईओ प्रताप सिंह पैंकरा व कोटेया के कार्यक्रम में एबीईओ सतीश साहू की उपस्थिति रही।
बता दें कि 14 नवंबर को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है इसी कड़ी में प्रेमनगर पीएमश्री सेजस विद्यालय में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बाल मेला का आयोजन किया गया जहाँ बच्चों में जहाँ छात्रों में व्यावसायिक कौशल विकसित होते देखा गया। बाल मेला में छात्र छात्राओं ने अनेक स्टाल लगाये थे जिसमें विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन ख़ुद बनाकर अपने अंदर के रचनात्मक कौशल को प्रदर्शित किए। वही एकलव्य आवासीय विद्यालय में बाल दिवस में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया व पंडित जवाहरलाल नेहरु को यादकर उनके द्वारा किए गए कार्यों को सभी छात्रों को अवगत कराया। कोटेया प्रा. शाला, मा. शाला और उच्चतर माध्यमिक शाला में भी बाल दिवस को धूमधाम से मनाया गया। जहाँ प्रधान पाठक रमेश साहू के मार्गदर्शन में अनेक खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियां कराई गई व विजेता को पुरस्कृत किया गया।
*विजेताओं को व्याख्याता कृष्ण कुमार ध्रुव ने किया पुरस्कृत*
बाल दिवस के अवसर पर उ. मा. वि. कोटेया में खेलकूद का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय आने वाले छात्र छात्राओं को व्याख्याता कृष्ण कुमार ध्रुव के द्वारा पुरस्कार दिया गया। श्री ध्रुव ने कहा बच्चों को छोटी छोटी प्रतियोगिता में भाग लेने से उनको सफलता के आइडिया मिलते हैं और विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान करने से प्रोत्साहित होते है व हौसले मजबूत होते हैं जिससे बड़ी सफलता की ओर बढ़ते हैं। आगे नेहरू जी की जीवनी को याद करते हुए कहा अनुशासन सफलता की प्रथम कुंजी है बिना अनुशासन का पालन किए सफलता की प्राप्ति मुश्किल होती है।
*खेल में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्राओं को विराट बीशी ने किया पुरस्कृत*
उ. मा. वि. कोटेया के पीटीआई प्रदीप मरावी के कुशल मार्गदर्शन में दो छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तर के खेलकूद में हुवा है जिसको बाल दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रेमनगर थाना प्रभारी विराट बीशी ने एक हज़ार की प्रोत्साहन राशि देकर उनको उनके सफलता के लिए शुभकामना दिए साथ ही कहा हम वो हर काम कर सकते हैं जो हम सोचते हैं। हमें अपने लक्ष्य को पाने कठिन परिश्रम की आवश्यकता होगी जिसके लिए हमे अपने आप को तैयार रखना होगा।
पीएम श्री सेजस प्रेमनगर प्राचार्य आर. बी. सिंह ने बाल दिवस के अवसर पर लगी छात्र छात्राओं के विभिन स्टालों का अवलोकन करते हुए कहा छात्रों के अंदर व्यावसायिक कौशल को देखकर लगा कि इनके अंदर अपार क्षमताएं है बस उनको मंच और मौके देने की आवश्यकता है। आगे एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य ठाकुर सिंह कोर्राम ने अपने उद्बोधन में कहा कि अगर आप परेशानियों या मेहनत से दूर भागते हैं, तो सफलता कभी हासिल नहीं होगी। बिना संघर्ष के सफलता कभी नहीं मिलती है। नेहरू जी हमेशा बच्चों को पढ़ाई और खेलकूद करने के लिए कहते थे। उनका कहना था कि पढ़ाई के साथ बुद्धि और खेलने से शरीर तेज होता है। उपस्थित सेवानिवृत्त प्रधान पाठक आई अंसारी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके मनोबल को मजबूत किया और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पीएमश्री सेजस प्रेमनगर, एकलव्य विद्यालय प्रेमनगर और प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटेया के समस्त शिक्षक,शिक्षिकाएं व छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।
