लोकेंद्र भुवाल् की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थ मूल्य पर धान खरीदी का सीजन 15 नवंबर 2025 से पूरे प्रदेश में विधिवत रूप से शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में जिला बेमेतरा के धान खरीदी केंद्र साजा में आज खरीदी कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में विधायक साजा श्री ईश्वर साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में कृषक श्री अशोक कन्नौजे द्वारा 150 क्विंटल धान की तुलाई कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की गई। इससे केंद्र में खरीदी का वातावरण और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया। धान खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। प्रशासनिक अमले एवं समिति के कर्मचारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर किसान को समय पर, व्यवस्थित और बिना किसी परेशानी के धान बेचने की सुविधा मिले।
