*इंडस टावर्स ने बांदा और चित्रकूट में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत सहायता पहुंचाई*

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

 

बांदा। टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक, इंडस टावर्स ने उत्तर प्रदेश के बांदा और चित्रकूट जिलों में बाढ़ राहत पहल शुरू की है, जिससे तकरीबन 900 बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचाई गई है।इंडस टावर्स के मुख्य कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) प्रोग्राम ‘प्रगति’ के तहत शुरू की गई इस पहल को कंपनी के कर्मचारी स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर अंजाम दे रहे हैं, ताकि बाढ़ से प्रभावित, मुश्किल हालात का सामना कर रहे परिवारों को ज़रूरी राहत सहायता दी जा सके। इस पहल के तहत बाढ़ पीड़ितों को सूखा राशन, प्राथमिक चिकित्सा का सामान, सैनिटरी प्रोडक्ट्स और गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों के लिए खास देखभाल किट जैसी ज़रूरी चीज़ें बांटी जा रही हैं, ताकि संकट के इस समय में उनकी बुनियादी ज़रूरतों को पूरा किया जा सके।इस पहल के बारे में बात करते हुए, इंडस टावर्स लिमिटेड के सर्कल सीईओ (यूपीई), श्री विजय चतुर्वेदी ने कहा, “मुश्किल समय में किसी समुदाय की असली पहचान लोगों की मज़बूती और उन्हें एक साथ लाने वाले आपसी रिश्तों से होती है। बाढ़ ने बांदा और चित्रकूट में लोगों की ज़िंदगी और रोज़ी-रोटी को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे हज़ारों परिवारों के सामने बड़ी चुनौतियाँ खड़ी हो गई हैं। इंडस टावर्स में हमारा मानना है कि ज़रूरत के समय समुदायों के साथ खड़े होना हमारी ज़िम्मेदारी भी है और सम्मान की बात भी। इस राहत पहल के ज़रिए, हम प्रभावित परिवारों की बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करने में मदद कर रहे हैं और साथ ही एकजुटता की उस भावना को भी मज़बूत कर रहे हैं जो समुदायों को उबरने और फिर से खड़े होने में मदद करती है। जैसे-जैसे ये ज़िले सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं, हम उन प्रयासों में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिनसे रोज़ी-रोटी बहाल हो, मुश्किलों का सामना करने की क्षमता बढ़े और लोगों में फिर से उम्मीद की नई किरण जगे।“यह पहल संकट के समय समुदायों का साथ देने और सार्थक प्रयासों से स्थानीय स्तर पर मुश्किलों का सामना करने की क्षमता को मज़बूत करने के लिए इंडस टावर्स की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ‘प्रगति’ के ज़रिए, कंपनी देश भर में समुदाय के विकास के लिए प्रभावी कार्यक्रम चला रही है, जिसमें प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य भी शामिल हैं। जैसे-जैसे समुदाय राहत से उबरते हुए, सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं, इंडस टावर्स उन लोगों का साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध है जो हिम्मत और दृढ़ संकल्प के साथ अपनी ज़िंदगी को फिर से संवार रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *