सोनू करबरिया की रिपोर्ट
नरैनी (बांदा)।
ग्राम पंचायत उरेंच, तहसील नरैनी, जनपद बांदा में पंचायत कार्यालय से प्रिंटर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार पटेल द्वारा कोतवाली प्रभारी नरैनी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि पंचायत सहायक बृजेश कुमार पटेल द्वारा पंचायत कार्यालय में रखा प्रिंटर चोरी कर लिया गया। आरोप है कि उक्त सहायक के पास पहले से ही कार्यालय की चाबी मौजूद थी, जिससे उस पर संदेह और गहरा हो गया है।
इसके अलावा, पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पंचायत सहायक द्वारा पंचायत भवन में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगाया जाता है, जिससे गांव में अशांति का माहौल बन रहा है और पंचायत कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

घटना का जिक्र करते हुए बताया गया कि दिनांक 24 अप्रैल 2026 को रात्रि में उक्त व्यक्ति द्वारा एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति के साथ मिलकर पंचायत कार्यालय में गतिविधियां की गईं, जिससे स्थिति और संदिग्ध प्रतीत होती है।
ग्राम प्रधान ने प्रशासन से मांग की है कि प्रिंटर को तत्काल बरामद कराया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, जिससे गांव में कानून व्यवस्था बनी रहे और पंचायत कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
