बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। नगर के चिमनदुबे मोहल्ले में विद्युत व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। मोहल्ले में विद्युत पोल न होने के कारण बिजली की केबल घरों के छज्जों के सहारे से गुजर रही हैं। इसी दौरान घरों में करंट फैलने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले में विद्युत पोल लगाए जाने की मांग को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। घरों के बेहद नजदीक से गुजर रही विद्युत केबल लोगों के लिए लगातार खतरा बनी हुई हैं।
मामले की जानकारी होने पर विद्युत विभाग के जेई को दी गयी।
स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि हादसे की आशंका को देखते हुए जल्द से जल्द पोल लगाकर केबल को सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके।