नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक मोर्चा ने दी बधाई*

Blog

 

 

 शिव शर्मा की रिपोर्ट

अम्बागढ़ चौकी :-
भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्री नितिन नबीन जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री मखमूर इक़बाल जी ने संपूर्ण छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा कि श्री नितिन नबीन जी का संगठनात्मक अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश के विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *