बीआर ग्रुप ऑफिस में धूमधाम से मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती*

    बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। नगर के कोंच रोड स्थित बीआर ग्रुप ऑफिस में पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने केक काटकर उन्हें याद किया तथा उनके जीवन, व्यक्तित्व और देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर देश के सर्वोच्च पद तक का सफर तय किया। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में उनके योगदान के कारण उन्हें ‘मिसाइल मैन’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने हमेशा युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में जाकिर सिद्दीकी जालौन, अशोक चौधरी, सिद्दीकी प्रॉपर्टी डीलर, सैयद समीर, रिजवान अंसारी, गुड्डू मिस्त्री, अमित अग्रवाल, अशफाक राईन, अफजल सिद्दीकी, देवेंद्र प्रताप, साहिल सिद्दीकी एवं जाबिर मिस्त्री समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने डॉ. कलाम के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *