नशा मुक्ती अभियान के तहत पुलिस थाना नाहरगढ की प्रभावी कार्यवाही

Blog

 

नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– म.प्र. शासन के आदेशानुसार प्रदेश मे चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत विनोद कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में तेर सिंह बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नाहरगढ निरी. वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा दो तस्करो से 500 ग्राम एम.डी. व 05 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय एक्सेस सुजुकी स्कुटर के जप्त किया गया।
घटना दिनांक 20.04.2026 को थाना नाहरगढ पर पदस्थ सउनि रशीद पठान द्वारा मुखबिर सूचना कार्यवाही करते हुए डिगांव कचनारा रोड हनुमान मंदिर के पास शक्कर खेडी गांव मे रोड पर सुजुकी एक्सेस स्कुटर नंबर एम पी 14 जेड ई 4253 को रोका व्यक्ति से नाम पता पुछते अय्युब पिता अफजल खान पठान उम्र 23 साल निवासी दोलतपुरा थाना वाय.डी.नगर मंदसौर का होना बताया स्कुटर पर रखे विमल के बेग मे तलाशी लेते 500 ग्राम एम.डी. ड्रग्स व 05 किलोग्राम डोडाचुरा मिला, जो आरोपी का कृत्य धारा 8/15,22 एनडीपीएस एक्ट का दण्डनीय अपराध होना पाया गया। आरोपी से पुछताछ जारी है।
गिरफ्तार दो आरोपी अय्युब पिता अफजल खान पठान उम्र 23 साल निवासी दोलतपुरा जिला मंदसौर व सोहेल पिता अब्दुल खान उम्र 21 वर्ष निवासी बालागंज जिला मंदसौर। जप्तशुदा माल अवैध मादक पदार्थ 500 ग्राम एम.डी. ड्रग्स व अवैध मादक पदार्थ 05 किलोग्राम डोडाचुरा एवम घटना मे प्रयुक्त सुजुकी एक्सेस स्कुटर क्रमांक MP 14 ZE 4253 । सराहनीय कार्य थाना टीआई वरूण तिवारी नाहरगढ व टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *