सामुदायिक सहभागिता से करें साप्ताहिक श्रमदान -श्री अमिताभ श्रीवास्तव

Blog

 

कयामपुर/नाहरग(तुलसीराम राठौर)– सामाजिक सहभागिता के लिए मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद ने ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति का गठन किया गया है। समाज और सरकार को जोड़ने का काम मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कर रही है। उक्त विचार मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के विमुक्त घूमन्तु सर्वे के प्रदेश नोडल अधिकारी अमिताभ श्रीवास्तव ने कयामपुर में बैठक को संबोधित करते हुए कही। नवांकूर संस्था नाटाराम प्रगतिशील विकास समिति सेक्टर क़यामपुर में आयोजित बैठक में टास्क मैनेजर अमिताभ श्रीवास्तव ने कहा कि मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद स्थानीय स्तर पर सामुदायिक नेतृत्वकर्ता खड़ा करने के लिए कार्य कर रहा है। टास्क मैनेजर अमिताभ श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति प्रत्येक गांव में बोर्ड,दीवार लेखन, जन सूचना केंद्र वाचनालय बनवाएं। साथ ही समिति साप्ताहिक और मासिक बैठक का आयोजन करें। समिति के पास संपूर्ण दस्तावेज होने चाहिए। इस अवसर पर विमुक्त घुमंतू जाति के रवि प्रताप बुंदेला ने कहा कि हमारी परंपरा और संस्कृति को जीवित करने के लिए हमें आगे आना होगा। हर गांव विवाद मुक्त बनाने के लिए युवाओ को आगे आना चाहिए। गौशाला के माध्यम से हर परिवार को गाय गोद लेना चाहिए। जिला समन्वयक तृप्ती वैरागी ने कहा कि गौशाला में नर्सरी का निर्माण ओर गो समाधी खाद बनाकर भी समिति अपनी आय अर्जित कर सकती हैं। गौशाला में निरंतर समिति के माध्यम से सामाजिक कार्य करते रहना चाहिए। बैठक के पश्चात गौशाला में नीम एवं जामुन के पौधे लगाए गए। टास्क मैनेजर अमिताभ श्रीवास्तव एवं रवि प्रताप बुंदेला द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कचनारा के अध्यक्ष भगतराम राठौर द्वारा साफा बांध कर श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इस अवसर उन्होंने समिति के बोर्ड का अवलोकन भी किया। साथ ही कयामपुर में जन सूचना केंद्र,वाचनालय का अवलोकन कर वाचनालय में धार्मिक ग्रंथ वेद पुराण रखने हेतु समिति को सदस्यों को कहा गया। बैठक में नवांकुर संस्था नाटाराम प्रगतिशील विकास समिति के द्वारा सेक्टर में की जारी गतिविधियों के बारे में अवगत कराया गया। परामर्शदाता हरिओम गंधर्व द्वारा घुमंतु अर्ध घुमंतु सर्वे के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में सरपंच जगदीश माली सरकार,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति क़यामपुर के अध्यक्ष विनय शर्मा,सचिव डॉ. नरेंद्र लक्ष्कार,दिलीप जैन, रामनारायण विश्वकर्मा,अभिषेक सेठिया, डा गोविन्द,दिलीप भटनागर बैठक के पश्चात नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि दिलीप भटनागर, हरिओम गंधर्व द्वारा अतिथियों का साल श्री फल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालक हरिओम गंधर्व ने किया। आभार दिलीप भटनागर ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *