राघवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
कालपी (जालौन)।
जोल्हूपुर के पास रेलवे पटरी पर करीब 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मृतक के चेहरे पर सफेद रंग की दाढ़ी है।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इलाकाई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के लिये भेज दिया है। तथा पुलिस द्वारा मृतक व्यक्ति की पहचान कराने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है।