परम पूज्य संत राम बालक दास जी महाराज ने स्वीकार किया राष्ट्र एकता सनातन एकता दीप में आने का निमंत्रण

शिव शर्मा की रिपोर्ट

राजनांदगांव:–गणपति महामहोत्सव आयोजन समिति के के अध्यक्ष सौरभ खंडेलवाल ने बताया कि आगामी 21 सितंबर 2026 गणपति महामहोत्सव में इस वर्ष 33000 दिपो से राष्ट्र एकता सनातन एकता दीप प्रज्ज्वलन बाल रत्न मंच सेवा समिति के गणपति महामहोत्सव में होगा जिसमें परम पूज्य संत राम बालक दास जी महाराज जामणी पाटेशवर धाम के सानिध्य में आशीर्वचन प्राप्त होंगे । इस आयोजन में संस्कारधानी राजनांदगांव के 21 समाज अध्यक्षों के साथ नेताओं विशिष्ट जनों को भी आयोजन समिति के द्वारा आमन्त्रित किया गया है।
आयोजन समिति कि ओर से परम पूज्य संत राम बालक दास जी महाराज श्री जी से सौजन्य भेंट में उनसे आशीर्वाद प्राप्त हुआ
इस अवसर पर सनातन धर्म प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक संजय अग्रवाल एवं गणपति महामहोत्सव आयोजन समिति के संयोजक राहुल अग्रवाल अध्यक्ष सौरभ खंडेलवाल उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल उपस्थित रहे । पुष्पहार दुपट्टा पहनाकर महाराज जी का स्वागत किया सभी ने महाराज श्री जी को आमंत्रण देकर पधारने का अनुरोध किया इस पर महाराज श्री जी ने आयोजन की सरहाना करते हुए कहा कि यहां आयोजन सनातन संस्कृति को और सनातन एकता को मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *