शिव शर्मा छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ
मनगर/ सूरजपुर:-* स्थायी शिक्षा समिति की अहम समीक्षा बैठक कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमनगर में संपन्न हुई जो जनपद उपाध्यक्ष व स्थायी शिक्षा समिति के सभापति पूनिया राजवाड़े के अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। इस बैठक में शिक्षा समिति के सदस्यों में अशोक कुमार सिंह श्याम, मुन्नी बाई उईके, किरण साहू, सहोदर आयाम, बीईओ प्रताप पैंकरा, बीपीओ रमेश कुमार जायसवाल उपस्थित रहे।
बता दें कि प्रेमनगर स्थायी शिक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई इस बैठक में शिक्षा व्यवस्था के अनेक मुद्दों को बैठक एजेंडा में शामिल कर इस पर सुधारात्मक चर्चा किया गया। जिसमें महत्त्वपूर्ण बिंदु शाला भवन, पेयजल, विद्युत, व्यवस्था, शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजना, शिक्षा गुणवत्ता/ शिक्षक/ विद्यार्थियों को उपस्थिति, परीक्षा पर चर्चा सहित अनेक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा किया गया। इस बैठक में शिक्षा समिति के द्वारा महत्वपूर्ण बिंदु परीक्षा पर फोकस किया गया जिसमें विकास खंड के समस्त विद्यालयों में परीक्षा को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई चल रही की नहीं इस पर मॉनिटरिंग बीईओ पैंकरा को जिम्मेदारी सौंपी है। न्योता भोजन छत्तीसगढ़ में शुरू की गई एक सामुदायिक भागीदारी वाली पहल है, जो स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन के अतिरिक्त पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन (जैसे फल, मिठाई, या पूरा भोजन) उपलब्ध कराने पर केंद्रित है, जिससे पोषण बढ़े और अपनेपन की भावना विकसित हो यह स्वैच्छिक है और जन्मदिन, वर्षगाँठ जैसे खास मौकों पर कोई भी व्यक्ति या संगठन योगदान कर सकता है इसी तारतम्य में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका स्वाति बरगाह के द्वारा हॉस्टल के सभी छात्राओं को न्योता भोज के तहत पोषक भोजन कराया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रेमनगर विकास खंड के शिक्षा समिति अध्यक्ष, सदस्य सहित समस्त संकुल समन्वयक शामिल रहे।
