ज्ञान चंद्र शुक्ला की रिपोर्ट
बांदा i जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहीबांदा प्रीमियर लीग में 10 दिन तक चले क्रिकेट के मुकाबले में आज चार टीमों के द्वारा खेला गया सेमीफाइनल जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर नवाब टैंक एवं शजर किंग ने अपने सभी महत्वपूर्ण मुकाबलो को जीतकर फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं दोनों ही टीमों का फाइनल मैच आगामी घोषित तारीख में खेला जाएगा
बांदा प्रीमियम लीग में आज के मैच पहले मैच में नवाब टैंक ने पहले बल्लेबाजी करते हुवे 20 ओवर के मैच में 211 रन का टारगेट रखा जिसके जवाब में केन रोवर्स की पूरी टीम 192 रन में आल आउट हो गई इस तरह से नवाब टैंक ने इस मैच को 18 रन से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया मैन आफ द मैच रहे मनिंदर सिंह रहे
आज के दूसरे सेमी फाइनल मैच में भूरागढ़ राइटर ने पहले बल्लेबाजी करते हुवे 127 रन का टारगेट रखा जिसके जवाब में सजर किंग ने इस मैच को 7 विकेट से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया मैन आफ द मैच रहे अभिषेक तिवारी रहे
अध्यक्ष अंकित कुशवाह सचिव धन्यजय करवरिया आयोजन सचिव महेश साहिल कोष अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी मनोज मिश्रा उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह महेंद्र कछवाह , मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना विशेष रूप से मौजूद रहे।
फाइनल मुकाबला की दिनांक आयोजन समिति के द्वारा निर्धारित की जाएगी किस दिन इस ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा
