मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न अथवा हूटर युक्त वाहनों से उत्पन्न ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध बिक्री,वर्कशॉप,गैराज संचालक पर होगा जुर्माना*

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

          परिवहन आयुक्त उ०प्र० महोदय द्वारा अपने पत्र संख्या-565 इन्फ/2026-62 इन्फ/2021 (ई) लखनऊ दिनांक 07.04.2026 के माध्यम से दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद बाँदा के समस्त डीलरों, मोटर गैराज एवं वर्कशॉप संचालकों के साथ आज दिनांक 18.04.2026 को बैठक आयोजित की गयी तथा उन्हें विधिक प्रावधानों से अवगत कराया गया कि मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न अथवा हूटर की बिकी एवं स्थापना करने वाले मोटर गैराज वर्कशॉप आदि युक्त वाहनों से उत्पन्न ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 182ए (3) के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, धारा 182ए (3) के तहत वर्कशॉप / गैराज संचालक पर रु0 1,00,000/- (एक लाख रूपये) प्रति संघटक जुर्माना अधिरोपित किया जा सकता हैं इस जुर्माने के शमन की शाक्ति उप परिवहन आयुक्त एवं उनसे ऊपर के अधिकारियों में निहित हैं।

जिन वाहन स्वामियों द्वारा अपने मोटरयान में पुजों की पश्च फिटिंग के माध्यम से ऐसा परिवर्तन किया जाता है, तो उनके विरूद्ध मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 182ए (4) के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। धारा 182ए (4) के तहत सम्बन्धित वाहन स्वामी को ऐसी अवधि के करावास से जो छः माह तक की हो सकेगी, अथवा ऐसे प्रत्येक परिवर्तन के लिए पाँच हजार रूपये तक के जुर्माने से अथवा दोनों से दंडित किया जा सकता हैं। जो कोई व्यक्ति किसी सार्वजानिक स्थान में ऐसा मोटर यान चलाएगा, अथवा चलाने देगा जिससे सड़क सुरक्षा, शोर नियत्रण एवं वायु प्रदूषण के सम्बन्ध में विहित मानकों का उल्लंघन होता हैं उनके विरूद्ध मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 190 (2) के अन्र्तगत विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। धारा 190 (2) के तहत सम्बन्धित व्यक्ति प्रथम अपराध के लिए तीन माह तक के करावास अथवा दस हजार रूपये तक के जुर्माने अथवा दोनों से दडनीय होगा और तीन माह की अवधि के लिए अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) धारण करने हेतु निरर्हित हो जाएगा।

उक्त से स्पष्ट है कि जो वाहन चला रहा है या चलवा रहा है उक्त जुर्माने के साथ-साथ उसका ड्राइविंग लाइसेंस 03 माह के लिये अयोग्य (डिसक्वालिफाइड) कर दिया जायेगा। जिन वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर / ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न करने वाले उपकरण लगे पाए जाते है तथा जिनका चालान किया गया है, उनके विरूद्ध मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 53 (1) के अन्तर्गत पंजीयन प्रमाण-पत्र (आरसी) के निलम्बन की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जायेगी।
समस्त गैराज / वर्कशॉप संचालकों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे वाहन जिनमें मोडिफाइड साइलेंसर फिटेड है का कोई भी कार्य न किया जाये तथा ऐसे वाहनों की सूचना इस कार्यालय को तत्काल उपलब्ध करायी जाये।
अतः जनपद बाँदा के समस्त वाहन स्वामियों से अनुरोध है कि अपनी वाहनों पर मोडिफाइड साइलेन्सर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, इत्यादि को न लगवायें अन्यथा उनके विरूद्ध उपर्युक्त धाराओं के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *