*योगीराज में बांदा के 11874 लाभार्थियों को मिला आर्थिक संबल, किस्तों के जरिए सीधे हाथ में पहुंचा ऋण*
अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
*बांदा: i उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं का सीधा असर अब बुंदेलखंड की धरती पर साफ दिखने लगा है। बांदा जिले में पीएम स्वनिधि योजना छोटे रेहड़ी पटरी के दुकानदारों व छोटे उद्यमियों के लिए वरदान साबित हो रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार के साझा प्रयासों से जिले के 11874 लाभार्थियों को अब तक आर्थिक संबल प्रदान कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा चुका है।
*किस्तों में मिला ऋण, सुधरी आर्थिक सेहत*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का नतीजा है कि बांदा के हजारों रेहड़ी-पटरी वालों की किस्मत संवर रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार योजना के तहत पारदर्शिता के साथ ऋण वितरण किया गया है जिसमे पहली किस्त में 8455 लाभार्थियों को शुरुआती पूंजी मिली वहीं दूसरी किस्त में कारोबार विस्तार के लिए 2898 लाभार्थियों को ऋण दिया गया। वहीं तीसरी किस्त में 521 लाभार्थियों को भुगतान कर मदद पहुंचाई गई।
*बिचौलियों का खेल हुआ खत्म, सीधे हाथ में पहुंचा पैसा*
योगी सरकार की पारदर्शी कार्यप्रणाली ने जनता के बीच अटूट भरोसा पैदा किया है। बिना किसी गारंटी और बिचौलियों के ऋण की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रही है। इससे न केवल भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है बल्कि रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को साहूकारों के चंगुल से भी मुक्ति मिली है। जिला प्रशासन के बेहतर क्रियान्वयन से बांदा अब आत्मनिर्भरता की एक मिसाल पेश कर रहा है। फल-सब्जी विक्रेता, चाय की दुकान चलाने वाले और अन्य छोटे कामगार अब सम्मान के साथ अपना व्यवसाय बढ़ा रहे हैं। बांदा की यह उपलब्धि दर्शाती है कि जब सरकारी मंशा साफ हो और क्रियान्वयन बेहतर हो तो समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी विकास की ऊंचाइयों को छू सकता है।
