नीमच/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अति. पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में आज दिनांक 12.05.26 को थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर एवं यातायात टीम द्वारा थाना परिसर में शासकीय उच्च तर माध्य मिक विधालय क्रमांक-2 के कक्षा 10 से 12 वी तक के बच्चो को थाना यातायात का भ्रमण करवा गया। भ्रमण के दौरान यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी गई, दो पहिया व चार पहिया वाहन मार्ग पर चलाते समय व पैदल चलते समय रोड क्रास करते समय सावधानिया बरतने संबंधी जानकारी दी गई , साथ ही टेगोर मार्ग पर वाहन चैकिंग के दौरान चार पहिया वाहनों एवं दो पहिया वाहन चालको के पास दस्तावेजों संबंधी आवश्य क जानकारी व दस्तावेजो के संबंध मे बताया गया है, बाद बच्चो मे बच्चो को थाने की कार्य संबंधि इंटरसेप्टयर वाहन बुलेट वाहन एवं अन्यं उपकरण की बारे मे बताया गया। थाने पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया बच्चो द्वारा निबंध प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन मे भाग लेकर यातायात नियम संबंधी चित्र बनाये गये चित्रकला में 15 पेंटिंग यातायात नियमों के संबंध में बनाई गई, थाने से डाईंग सीट, कलर, पेंसिल, जोमेट्री बाक्स वितरित किए । यातायात टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान जो वाहन चालक यातायात के नियमों का उल्लंघन करते पाए गए और जिस भी वाहन में कमी पाई गई उनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत 21 चालान 8100 रुपए समय शुल्क वसूल किया गया।
