*आर सेटी संस्थान द्वारा 13 दिवसीय क्रषि उद्यमी का प्रशिक्षण मण्डल कारागार बांदा मे आरम्भ* |

Blog

       अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

 

इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बांदा द्वारा मण्डल कारागार जिला बांदा मे 13 दिवसीय क्रषि उद्यमी प्रशिक्षण का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेवीस टॉक अपर पुलिस अधीक्षक बांदा, विशिष्ट अतिथि श्री शशि कान्त सिंह वरिष्ठ जेल अधीक्षक मण्डल कारागार बांदा एवं अतिथि श्रीमति सुमन शुक्ला समाज सेविका बांदा द्वारा सरस्वती प्रतिमा मे माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया |

मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कैदी प्रशिक्षुकों को शुभकामनाए देते हुए कहा कि व्यक्ति अपने भविष्य को अपने द्वारा अर्जित किए गए स्किल ( कौशल ) का उपयोग करके अपने जीवन को सुगम एवं अर्थपूर्ण निर्वहन कर सकता है वरिष्ट जेल अधीक्षक श्री शशि कान्त सिंह ने सभी प्रशिक्षुओ को शुभकामनाए प्रदान किया और कहा कि प्रशिक्षण के मूल्यों को अपनाकर स्वरोजगार सम्बन्धी प्रक्रियाओं से अपने एवं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुद्धड़ कर सकते है |

कार्यक्रमं का संचालन आरसेटी के वरिष्ठ संकाय सदस्य दीपक शुक्ला एवं सहयोगी संकाय सदस्य अभय सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि यह प्रशिक्षण 13 दिवसीय संचालित किया जाएगा जिसमे प्रशिक्षण के मुख्य प्रशिक्षक श्री मदन मोहन मिश्र द्वारा डेयरी फ़ार्मिंग एवं बर्मी कंपोस्ट, बकरी पालन, जैव अमृत इत्यादि का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान आरसेटी के वरिष्ठ कार्यालय सहायक अमितेन्द्र कुमार एवं परिचर शीलू शर्मा मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *