किडज़ी इंदिरा नगर में धूमधाम से मना नवरात्रि महोत्सव, नन्हे बच्चों ने धरे मां दुर्गा के नौ रूप

 

2

 अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
इंदिरा नगर: स्थानीय किडज़ी स्कूल, इंदिरा नगर में नवरात्रि महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में मां दुर्गा के सभी नौ रूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री के दिव्य रूप धारण किए तथा उपस्थित सभी लोगों को अपना आशीर्वाद दिया।
समारोह में शिक्षिकाओं काजल, अनुपमा, सुमन, वैष्णवी, किरन, आकांक्षा, स्नेहा और तृप्ति ने माता स्वरूप बने बच्चों के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी गुप्ता एवं प्रबंधक सौरभ चंद्र गुप्ता ने भी पूजन कर माता का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के अंत में कन्या भोज का आयोजन श्रद्धापूर्वक संपन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *