*बांदा में चार केंद्रों पर कॉमन नर्सिंग एलिजिबिलिटी टेस्ट (CENT)-2026 शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न* 

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा। जनपद बांदा में आयोजित कॉमन नर्सिंग एलिजिबिलिटी टेस्ट (CENT)-2026 की परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जनपद में चार केंद्र बनाए गए थे, जिनमें पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं संत तुलसी पब्लिक स्कूल, इंदिरा नगर, बांदा शामिल रहे।

 

परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी तथा बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से सतत निगरानी रखी गई, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकी।

 

जनपद में कुल 1693 अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होना था, जिनमें से 31 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि शेष परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा दी।

 

चारों परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों ने अपने-अपने शिक्षण एवं सहयोगी स्टाफ के साथ परीक्षा के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक के.एस.कुशवाहा, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के मिथिलेश कुमार पांडे, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के रमेश चंद्र तथा संत तुलसी पब्लिक स्कूल, इंदिरा नगर, बांदा की केंद्र व्यवस्थापक श्रीमती रिंकू सिंह ने अपने-अपने स्टाफ के सहयोग एवं लखनऊ से आये पर्यवेक्षकों ने परीक्षा को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

 

वहीं, सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की जिम्मेदारी सुनील सक्सेना ने अपनी पूरी टीम के साथ निभाई। उनकी टीम ने प्रत्येक केंद्र पर उपस्थित रहकर परीक्षा प्रक्रिया के दृश्य अभिलेखन को सुचारु रूप से सुनिश्चित किया।

 

जनपद प्रशासन एवं परीक्षा से जुड़े अधिकारियों ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, शिक्षकों एवं सहयोगी कर्मियों के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए परीक्षा के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन पर संतोष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *