राघवेंद्र शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट
उरई (जालौन) उरई क्षेत्र के ग्राम जलालपुर चिरगुवां निवासी दीप पुत्र ने खेत की फसल कटाई के बदले अनाज नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी जालौन को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, दीप मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के वृद्ध सिंह यादव और उनके बेटे सोनू यादव के खेत में फसल कटाई करने के बदले उन्हें पांच बीघा खेत की कटाई का अनाज नहीं दिया गया। आवेदक का दावा है कि करीब दो वर्ष बीतने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अनाज मांगने जाने पर उनके साथ गाली-गलौज की जाती है और जान से मारने की धमकी दी जाती है।
पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया अनाज दिलाने और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। अब संबंधित अधिकारियों की जांच और दोनों पक्षों का बयान सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।