दलोदा /नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–
पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा फरार वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विनोद कुमार मीणा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में तेरसिंह बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मन्दसौर एवं सुश्री कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा उनि रविन्द्र प्रताप डाँगी व उनकी टीम द्वारा दिनांक 18.08.26 को माननीय कुटुम्ब न्यायालय मन्दसौर के स्थाई वारंटी सद्दाम पिता सत्तार मंसुरी निवासी ग्राम अमलावद थाना दलौदा जिला मन्दसौर को सील्फाटा, मुम्बई से गिरफ्तार किया गया । माननीय प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय मन्दसौर के प्रकरण क्रमांक 291/19 धारा 125(3) दप्रस.। श्रीमति हिना विरुध्द सद्दाम मे अनावेदक सद्दाम पिता सत्तार मसुरी निवासी ग्राम अमलावद माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आवेदिका को भरण पोषण की राशी 2,16,000/- नही दी गई तथा अनावेदक न्यायालय पेशी पर उपस्थित नही हुआ, जो माननीय न्यायालय द्वारा अनावेदक सद्दाम को फरार घोषित कर दिनांक 23.11.2023 को स्थाई वारंट जारी किया गया था। फरार वारंटी वारंट जारी होने के बाद लगातार गिरफ्तारी से बचकर फरार था। मुखबिर सुचना एव तकनिकी साक्ष्य के आधार पर फरार वारंटी सद्दाम के मुम्बई महाराष्ट्र मे फरारी काटने की जानकारी प्राप्त हुई जो थाना दलौदा पुलिस टिम द्वारा सील्फाटा मुम्बई पहुंचकर फरार वारंटी सद्दाम पिता सत्तार मंसुरी को गिरफ्तार कर माननीय कुटुम्ब न्यायालय मन्दसौर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार एक आरोपी सद्दाम पिता सत्तार मंसुरी निवासी ग्राम अमलावद उम्र 30 साल थाना दलौदा जिला मन्दसौर। सराहनीय कार्य उनि रविन्द्र प्रताप डाँगी थाना प्रभारी दलौदा, सउनि प्रमोदसिह तोमर, प्र आर अजितसिह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।