माँ दंतेश्वरी मन्दिर में चोरी करने बाले अज्ञात चोर की तलाश जारी

Blog

 

 

 

शिव शर्मा छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ

विगत रात एक अज्ञात चोर द्वारा माँ दंतेश्वरी मंदिर, जगदलपुर में चोरी की वारदात की गई, जिसकी सूचना मंदिर पुजारी द्वारा  सुबह देने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक, बस्तर श्री शलभ सिन्हा के निर्देशन में जिला पुलिस और फॉरेंसिक की संयुक्त टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर 9 टीम गठित कर बस्तर पुलिस द्वारा गंभीरता से जाँच की जा रही है। अब तक की कार्यवाही में बस्तर पुलिस द्वारा शहर के 100 से अधिक शासकीय और निजी कैमरों की मदद से चोर के चेहरे की पहचान हुई है। उक्त चोर के संबंध में सटीक जानकारी दिए जाने पर बस्तर पुलिस के द्वारा 5000/- रुपये नगद इनाम की घोषणा की गई है । कार्यवाही में 4-5 टीम उड़ीसा एवं पड़ोसी जिलों में सघनता से जांच कर रही है। विवेचना में नई जानकारी मिलने पर पुलिस की कार्रवाई से आगे भी अवगत कराया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *