*एक ही रात में पांच ट्यूबवेलों में चोरी, किसानों में दहशत*

 

              ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में करीब पांच ट्यूबवेलों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बंगरा रोड स्थित मनकापुर मौजे में बंबी के आसपास लगे ट्यूबवेलों से चोर दो स्टार्टर, केबिल समेत अन्य विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अलग-अलग ट्यूबवेलों से उपकरण और केबिल निकाल लिए। चोरी की घटनाओं में मोहल्ला दलालनपुरा निवासी कौशल किशोर, संजू खत्री, संजू लिटोरिया, चतुरभुज अहिरवार और महंत जी के ट्यूबवेल शामिल बताए जा रहे हैं।
एक ही रात में कई ट्यूबवेलों पर चोरी की घटना से किसानों में दहशत का माहौल है। किसानों का कहना है कि खेतों में लगे ट्यूबवेलों की सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता बनी रहती है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने के साथ ही चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *