ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। पारिवारिक बंटवारे की जमीन और मंदिर को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। वादी जय कुंवर पत्नी शिव प्रसाद की शिकायत पर पुलिस ने विवाद की स्थिति को देखते हुए BNSS की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई की जद में वीरेंद्र कुमार पुत्र मातादीन, कमाता प्रसाद पुत्र रघुनंदन, ब्रजेश सिंह पुत्र कमाता प्रसाद तथा रोहित पुत्र वेदप्रकाश शामिल हैं। बताया गया कि पारिवारिक बंटवारे की जमीन एवं मंदिर को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की।