ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। नगर पालिका जालौन परिसर में संकल्प सेवा के तहत स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, अधिशासी अधिकारी सुशील दोहरे तथा एसबीएम प्रभारी रविंद्र सलूजा ने संयुक्त रूप से किया।
स्वास्थ्य कैंप में डॉक्टर सहन बिहारी गुप्ता ने अपनी टीम के साथ 106 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं भी नि:शुल्क वितरित की गईं। कैंप में सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, शुगर, खुजली सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच की गई।
इस दौरान मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर और एचआईवी की जांच की गई। साथ ही पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। कैंप में एलटी विजय राव, काउंसलर प्रीती राठौर, आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राघवेंद्र सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।