नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– परम्परानुसार इस वर्ष भी
नाहरगढ मित्र मंडल के तत्वाधान में नाहरगढ से श्री सांवलिया सेठ धाम तक विशाल पैदल यात्रा का आयोजन श्री नरसिंह मंदिर खाकी बाग से शुरु हुआ। बालाजी फंटे पर पहुंचकर श्रद्धालु ने पैदल यात्रियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
श्री सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए चार दिवसीय पैदल यात्रा का जत्था सुबह 6:30 बजे खाकी बांग मंदिर से उत्साहपूर्वक रवाना हुई। जन्माष्टमी के अवसर पर यात्रा श्री सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचेगी। यात्रा को लेकर भक्तों में खासा उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं के ठहरने सहित प्रतिदिन सुबह-शाम शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं स्वादिष्ट भोजन तथा नाश्ते की विशेष व्यवस्था की गई है। जयकारों के साथ रवाना हुए भक्तों से माहौल भक्तिमय हो गया। इस पावन पदयात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं की आस्था, श्रद्धा और भक्ति भाव सचमुच प्रेरणादायी है। बाबा श्री सांवलिया सेठ से सभी भक्तों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करते है । जय श्री सांवलिया सेठ के जयकारे लगाते पैदल यात्रीगण चल रहे है।