“लोकार्पण के मंच से हो बड़ा ऐलान! डॉ. रमन सिंह से मांग — पत्रकार आवास परिसर की लिस्ट जांचो, PRO लिस्ट से बचे पत्रकारों को भी जमीन दो”

Blog

 

    शिव शर्मा की रिपोर्ट       *राजनांदगांव।26 जनवरी को पत्रकार आवास परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शामिल होंगे। इस मौके पर जिले के पत्रकारों की सीधी मांग है कि मंच से पत्रकार आवास परिसर की जमीन आवंटन लिस्ट की पहले जांच कराई जाए और आगे का आवंटन PRO की अधिकृत सूची के आधार पर पारदर्शी तरीके से किया जाए।पत्रकारों का कहना है कि अब तक हुए आवंटन में केवल चुनिंदा लोगों को ही लाभ मिला है, जबकि बड़ी संख्या में सक्रिय और जरूरतमंद पत्रकार जमीन से वंचित हैं। यह स्थिति पत्रकार समाज के साथ सीधा भेदभाव और अन्याय मानी जा रही है।

अब सबकी नजरें लोकार्पण के मंच पर हैं। पत्रकारों की मांग है कि डॉ. रमन सिंह अपने उद्बोधन में:
➡️ पहले से हुई जमीन आवंटन लिस्ट की जांच की घोषणा करें
➡️ PRO लिस्ट के आधार पर पात्रता तय करें
➡️ बचे हुए सभी पात्र पत्रकारों को भी जमीन देने का स्पष्ट ऐलान करें
यह केवल लोकार्पण नहीं, यह तय करेगा कि पत्रकारों के साथ इंसाफ होगा या फिर भेदभाव जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *