पेंशनर पूर्व माह में अपना जीवित प्रमाण पत्र कोषागार में स्वंय आकर /ऑनलाइन जमा करें

 

जिला ब्यूरो चीफ

उरई ।
वरिष्ठ कोषाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने बताया कि कोषागार जालौन से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त सेवानिवृत्त पेंशनर्स / पारिवारिक पेंशनर्स को सूचित किया जाता है कि ऐसे पेंशनर्स जिन्होनें प्रति वर्ष दिया जाने वाला जीवन प्रमाण पत्र अभी तक कोषागार में जमा नहीं किया है। तत्काल अपना जीवित प्रमाण पत्र कोषागार उरई में स्वंय उपस्थित होकर अथवा jeevanpramaan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन कोषागार उरई को जमा करना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी अवगत कराना है कि समस्त पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के समय अपनी पेंशन खाते की बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पेन कार्ड मूलरूप में एवं अपनी नवीनतम एकल पासपोर्ट साईज की एक फोटो अनिवार्य रूप से लेकर कोषागार आयें। जो पेंशनर पूर्व माह में अपना जीवित प्रमाण पत्र कोषागार में स्वंय आकर /ऑनलाइन प्रस्तुत कर चुके है, उन्हें माह नवम्बर में अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा नहीं करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *