*अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन बांदा संस्था की टीम के द्वारा बांदा रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड में ज़रूरत मंद परिवारों,बच्चों एवं राहगीरों में शुद्ध शाकाहारी भोजन का वितरण किया गया भोजन पाकर महिलाओं एवं बुजुर्गों ने खुशी का इज़हार किया बच्चों के लिए संस्था की ओर से केक की व्यवस्था की गई थी जिसको पाकर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने कार्यक्रम की सफलता को और भी विशेष बना दिया बच्चों की खुशी से पूरी टीम को दोबारा इस तरह के कल्याणकारी कार्य करने की प्रेरणा ज़रूर दी, हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन संस्था हमेशा से समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए समर्पित रहा है सहयोगियों की मदद से संस्था आगे भी शिक्षा,स्वास्थ एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में जनहितकारी कार्य करता रहेगा संस्था के संरक्षक हसन उद्दीन सिद्दीकी साहब ने टीम के इस कार्य की सराहना की इस अवसर पर हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन बांदा संस्था के पदाधिकारीगण जिसमें संस्था के अध्यक्ष नदीम उल्लाह खान,उपाध्यक्ष जावेद खान,वरिष्ठ सहयोगी सुनील सक्सेना,सलाहकार आरिफ खान,संगठन मंत्री शेख रिज़वान,उपसचिव आसिफ मसूदी,कोषाध्यक्ष अनस उल्ला खान,शाखा प्रमुख भरत हार्डवेट,शाखा प्रमुख मर्दननाका मोहम्मद नफीस,महामंत्री शहबाज खान हनी,शाखा प्रमुख खाईपार अली खान,शाखा प्रमुख मड़ियन नाका सनी सिकंदर,सदस्य उरूज, आदि मौके पर उपस्थित रहे एवं उपाध्यक्ष मोहम्मद फरहान,उपाध्यक्ष कलीम उल्लाह,सचिव उमर अली, क़ानूनी सलाहकार एड0समीर उल हक,शाखा प्रमुख काशिफ खान,शाखा प्रमुख साजिद अली,शाखा प्रमुख इरशाद हुसैन, शाखा प्रमुख मोहम्मद अज़हर, सलाहकार शिफात खान,शादाब, शाखा प्रमुख इरशाद हुसैन,विक्की खान,उस्मान,इमरान,हसीब, ब्रजबिहारी आदि सहयोगी रहे।
