*ध्रुव और प्रह्लाद की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Blog

ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। ग्राम चाकी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति और धर्म से ओतप्रोत ध्रुव तथा प्रह्लाद की कथा का रसपान किया। व्यास पीठ से परम पूज्य स्वामी देवस्वरूपानंद जी महाराज, रतलाम द्वारा भक्त ध्रुव और भक्त प्रह्लाद के आदर्श जीवन प्रसंगों का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म और भक्ति का संदेश दिया।

कथा के दौरान आचार्य श्री नारायण एवं श्री संजीव शास्त्री ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पाठ एवं पूजन संपन्न कराया। कथा यज्ञ के परीक्षित रामकुमार शुक्ला एवं मीरा शुक्ला ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

इस अवसर पर स्वयं प्रकाश शुक्ला, वंदना शुक्ला, अदिति शुक्ला, माधव शुक्ला, राधा शुक्ला, मनोज द्विवेदी, शिवानी शुक्ला, साकेत मिश्रा सहित ग्राम चाकी के आधा सैकड़ा से अधिक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *